- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- सक्ती: वेदांता पावर प्लांट में बड़ा धमाका, बॉयलर ब्लास्ट में करीब 40 मजदूर झुलसे
सक्ती: वेदांता पावर प्लांट में बड़ा धमाका, बॉयलर ब्लास्ट में करीब 40 मजदूर झुलसे
14 Apr 2026
, by: Mahak Qureshi
सक्ती जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में अचानक जोरदार बॉयलर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में करीब 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
