मस्तूरी गोलीकांड: फरार कांग्रेस नेता के घर पुलिस का सर्च-ऑपरेशन

feature-top

बिलासपुर के मस्तूरी में गोलीकांड के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने आधी रात दबिश दी। इस दौरान कांग्रेस नेता और इनामी आरोपी नागेंद्र राय के परिजन पुलिस को रोकते हुए बहसबाजी करने लगे। हालांकि, इसके बाद भी पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। डॉग स्क्वायड और हथियारबंद जवानों ने पूरे घर की तलाशी ली। लेकिन, नागेंद्र राय नहीं मिला।


feature-top