‘आंद्रे रसेल को कोच नियुक्त करना केकेआर की सबसे बड़ी गलती ’: मोहम्मद कैफ

feature-top

कोलकाता नाइट राइडर्स संकट में है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इसके मूल कारण की ओर इशारा करते हुए कहा है कि आंद्रे रसेल को कोच बना दिया गया है। कैफ के अनुसार, उन्हें मैच जिताने वाले ऑलराउंडर के रूप में खिलाया जाना चाहिए था, जो आज भी उतने ही काबिल हैं।

केकेआर आईपीएल 2026 में अपने 5 मैचों में से 4 मैच हार चुकी है। उन्हें एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से मिला है। उन्हें मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स से हार का सामना करना पड़ा है।


feature-top