सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत देने वाले तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई

feature-top

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ा झटका लगा, जब सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए गए आरोपों के मामले में उन्हें एक सप्ताह की अग्रिम जमानत दी गई थी।

जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और ए.एस. चंदुरकर की बेंच ने खेड़ा और अन्य को नोटिस जारी कर तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली असम सरकार की याचिका पर जवाब मांगा है।


feature-top