लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी और परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में विरोध बढ़ रहा

feature-top

संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। इसी के साथ नए सिरे से परिसीमन भी किया जाना है। परिसमीन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 850 हो जाएगी। अब दक्षिण भारत के राज्यों के कई नेता सीटों की संख्या बढ़ाने के फॉर्मूले का विरोध कर रहे हैं। तेलंगाना में सरकार चला रहे रेवंत रेड्डी, तमिलनाडु में सरकार चला रहे एम के स्टालिन और कई अन्य नेता परिसीमन के फॉर्मूले के खिलाफ हैं। नई नवेली पार्टी बनाने वाले थलपति विजय ने भी इसका विरोध किया है। दक्षिण के नेताओं का कहना है कि इस तरह से सीटें बढ़ाने से दक्षिण के राज्य कमजोर हैं और उनकी वित्तीय शक्ति भी घट जाएगी।


feature-top