बालको चिमनी हादसा: गवाह से छेड़छाड़ की साजिश का खुलासा, आरोपी रंगे हाथ पकड़ाया

feature-top

साल 2009 के बहुचर्चित बालको चिमनी हादसे में गवाह को प्रभावित करने की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण गवाह पृथ्वीनाथ सिंह को आरोपी सगामसेट्टी व्यंकटेश के साथ होटल ग्रैंड गोविंदा से पकड़ा है। यह मामला फिलहाल बिलासपुर उच्च न्यायालय के निर्देश पर समय-सीमा में सुनवाई के दौर से गुजर रहा है।


feature-top