बालोद: बोर खनन के लिए SDM के नाम से बनाया फर्जी अनुमति पत्र, मामला दर्ज करने के आदेश

feature-top

बालोद जिले के गुंडरदेही क्षेत्र में बोर खनन को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने आया है. गुंडरदेही एसडीएम के नाम से एक फर्जी लेटर तैयार किया गया, जिसमें शासकीय कार्यालय की फर्जी सील, हस्ताक्षर और आवक-जावक क्रमांक तक अंकित किया गया था, ताकि दस्तावेज असली प्रतीत हो. फर्जी दस्तवेज सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है.


feature-top