जैकलीन फर्नांडीज ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई

feature-top

दिल्ली की एक अदालत ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की उस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने एजेंसी को नोटिस जारी किया और मामले की आगे की सुनवाई 20 अप्रैल को तय की।

दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर को रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह की पत्नियों से 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्यवाही का सामना कर रहे चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना पॉलोस को दिल्ली पुलिस ने अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) लगाया।


feature-top