राजनांदगांव: डबल मर्डर मामले में 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

feature-top

जिले के नंदई क्षेत्र में 31 अगस्त 2022 को हुए दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। करीब चार वर्षों तक चली लंबी सुनवाई और साक्ष्यों की गहन जांच के बाद अदालत ने यह निष्कर्ष निकाला कि यह घटना कोई सामान्य झगड़ा नहीं थी, बल्कि पूर्व नियोजित और संगठित हमला था। इस मामले में आरोपियों पर हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं।
 


feature-top