विंग कमांडर सुसाइड केस में पत्नी पर FIR दर्ज

feature-top

रायपुर स्थित विधायक कालोनी में विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

अर्जिता पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के निरीक्षण में मृत्यु का कारण फांसी लगाना पाया गया। विपुल यादव मूलत: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के निवासी थे और उनकी नियुक्ति रायपुर में थी।


feature-top