सौम्या चौरसिया पर आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप तय, अब नियमित सुनवाई होगी शुरु

feature-top

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चल रहे इस केस में अब नियमित सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होगी। अदालत में आरोप तय होने के बाद यह मामला एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है और आने वाले समय में सुनवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।


feature-top