सतना के जंगल में लगी भीषण आग

feature-top

जिले के वन मंडल के मझगवां रेंज के रोहनिया गांव के पास देवलहा बीट के कक्ष क्रमांक पी-839 और पी-840 के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेते हुए करीब 15 से 20 हेक्टेयर जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के दरमियान दो वनकर्मी भी अचेत हो गए।


feature-top