- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- उरला फैक्ट्री हादसा: केमिकल आग में झुलसे श्रमिक की मौत
उरला फैक्ट्री हादसा: केमिकल आग में झुलसे श्रमिक की मौत
18 Apr 2026
, by: Mahak Qureshi
उरला थाना क्षेत्र के पठारीडीह रोड स्थित एक प्रिंटिंग और पैकेजिंग फैक्ट्री में हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश प्रधान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला था और फैक्ट्री में मजदूरी करता था।
जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2025 की शाम करीब 7 बजे पेंट निर्माण में इस्तेमाल होने वाले केमिकल में अचानक आग लग गई। इस हादसे में रमेश प्रधान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत इलाज के लिए पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
