सीबीआई ने विमानन निकाय के अधिकारी को गिरफ्तार किया

feature-top

 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 25 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान डीजीसीए के विमानन योग्यता निदेशालय के उप महानिदेशक मुदवथ देवुला और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भरत माथुर के रूप में हुई है। सीबीआई के अनुसार, यह मामला 18 अप्रैल, 2026 को दर्ज किया गया था, जब डीजीसीए अधिकारी पर लंबित आवेदनों को मंजूरी और अनुमति देने के बदले निजी पक्षों से अनुचित लाभ मांगने का आरोप लगा था।


feature-top