हैदराबाद-हुबली फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 4 घंटे तक आसमान में मंडराया

feature-top

एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया, जब Fly91 की एक फ़्लाइट अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण बेकाबू हो गई, जिससे यात्री हवा में करीब चार घंटे तक दहशत में रहे।

Fly91 एयरलाइंस की फ़्लाइट IC3401 (ATR टर्बोप्रॉप AT7), जो कल दोपहर करीब 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी, उसे शाम 4:30 बजे हुबली में लैंड करना था। हालाँकि, जब विमान हुबली के करीब पहुँचा, तो कथित तौर पर उसमें एक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पायलटों को लैंडिंग रद्द करनी पड़ी।


feature-top