मुंगेली: कबाड़ की दुकान में भीषण आग से हुआ लाखों नुकसान

feature-top

बिलासपुर संभाग के लोरमी में झझुपुरी रोड पर स्थित एक कबाड़ी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

इस घटना में दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दुकान रिहायशी इलाके में होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के पास ही एसडीएम और तहसील कार्यालय स्थित हैं।


feature-top