पश्चिम बंगाल: चुनावी माहौल के बीच फायरिंग, TMC कार्यकर्ता घायल

feature-top

चुनाव वाले राज्य पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले के गोसाबा इलाके में गोलीबारी की एक घटना सामने आई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसके TMC कार्यकर्ता होने की बात कही जा रही है। TMC नेता राजा गाज़ी ने बताया कि घायल व्यक्ति पार्टी का कार्यकर्ता है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


feature-top