कोरिया: पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

feature-top

कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में बाजार पारा में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हिंसक हो गया। कुछ लोगों के बीच झगड़ा बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें धारदार हथियार और ईंट-पत्थर का इस्तेमाल हुआ।

इस घटना में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से चरचा के रीजनल अस्पताल और बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


feature-top