जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

feature-top

छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस केस से जुड़ी एसएलपी और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील को एक साथ जोड़ते हुए संयुक्त सुनवाई करने का फैसला लिया है।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। सुनवाई के बाद अमित जोगी ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उनकी कानूनी टीम ने मजबूती से पक्ष रखा।


feature-top