उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन आज सिविल सेवकों को संबोधित करेंगे

feature-top

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन आज, मंगलवार को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर देश के नौकरशाहों को संबोधित करेंगे। सिविल सेवा दिवस प्रतिवर्ष भारत भर के सिविल सेवकों के लिए नागरिकों के हित में स्वयं को पुनः समर्पित करने और सार्वजनिक सेवा तथा अपने कार्य में उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नवीकृत करने का अवसर है।

इसी दिन 1947 में सरदार वल्लभभाई पटेल ने अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए सिविल सेवकों को भारत का इस्पात ढांचा बताया था।


feature-top