बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार: सुनवाई जुलाई तक टली, नई एयरलाइंस को आमंत्रण नहीं

feature-top

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बिलासपुर हवाई सुविधा विस्तार से जुड़ी जनहित याचिकाओं की सुनवाई जुलाई के अंतिम सप्ताह तक टाल दी गई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ मामले की लगातार निगरानी कर रही है।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि रनवे कारपेटिंग, बाउंड्री वॉल सहित अन्य कार्य स्वीकृत हैं और अब तक करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल नई निजी एयरलाइंस को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। हालांकि, व्यावसायिक आधार पर कोई भी एयरलाइन बिलासपुर से उड़ान शुरू कर सकती है।

सरकार ने बताया कि वर्तमान में केवल सरकारी एयरलाइन एलायंस एयर को ही सब्सिडी दी जा रही है।


feature-top