मरवाही जनपद पंचायत में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, RTI से सामने आया मामला

feature-top

मरवाही जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। RTI से मिली जानकारी और बैंक स्टेटमेंट के अनुसार, सर्व शिक्षा अभियान समग्र मद के खाते से लाखों रुपये का नियमों के खिलाफ लेन-देन किया गया।

जानकारी के मुताबिक, सरकार द्वारा BRCC को राशि वापस करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद मरवाही में राशि खर्च की जाती रही।

नियमों के अनुसार इस खाते का संचालन CEO और BRCC के संयुक्त हस्ताक्षर से होना चाहिए, लेकिन यहां बिना BRCC की सहमति और हस्ताक्षर के ही लेन-देन किया गया, जिससे कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


feature-top