दिल्ली: टारगेट किलिंग की साज़िश रचने के आरोप में ISI के दो एजेंट गिरफ़्तार

feature-top

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ग्वालियर से दो युवकों को पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी के साथ काम करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। इनकी गिरफ़्तारी से दिल्ली-NCR में गोलीबारी और ग्रेनेड हमलों जैसी कई बड़ी साज़िशें नाकाम हो गईं। इन दोनों को सोशल मीडिया के ज़रिए भर्ती किया गया था और उन्हें आसानी से पैसे कमाने का लालच दिया गया था। उन्हें टारगेटेड हिंसा के लिए हथियार और पैसे दिए गए थे।


feature-top