रायपुर: दो वार्डों में पानी की किल्लत, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

feature-top

रायपुर के खूबचंद बघेल और भक्त माता कर्मा वार्ड में बीते कुछ दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित होने से हालात बिगड़ गए हैं। परेशान रहवासियों ने चांगोराभाटा की पानी टंकी के पास प्रदर्शन कर जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। लोगों का कहना है कि नियमित सप्लाई नहीं मिलने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। समस्या जल्द हल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।


feature-top