छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को 3 महीने तक बिना अनुमति नहीं मिलेगा अवकाश

feature-top

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अगले तीन महीनों तक कर्मचारियों के अवकाश पर सख्ती लागू कर दी गई है। यह निर्णय जनगणना और सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि कोई भी कर्मचारी सक्षम अधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।


feature-top