राजनांदगांव: महिला माओवादी ने छोड़ा हथियार, 13 साल बाद किया सरेंडर

feature-top

राजनांदगांव जिले में एक महिला माओवादी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है। उर्मिला उर्फ टेटकी (28), जो रावघाट एरिया कमेटी से जुड़ी रही, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और सरेंडर की इच्छा जताई। अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मानपुर ब्लॉक के मुंजाल गांव की रहने वाली उर्मिला करीब 13 साल तक नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रही। बताया जा रहा है कि वह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की आखिरी सक्रिय माओवादी सदस्य थी।


feature-top