- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ GeM टेंडर में अनियमितताओं का आरोप
छत्तीसगढ़ GeM टेंडर में अनियमितताओं का आरोप
छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण GeM टेंडर को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि कंपोजिट ऑफिस टेबल्स की खरीद से जुड़े इस टेंडर में कई तकनीकी और नीतिगत खामियां हैं। 4.5 करोड़ रुपये का न्यूनतम टर्नओवर, 5540 यूनिट के लिए 19 हजार आइटम सप्लाई का अनुभव और केवल कंपोजिट टेबल्स का अनुभव अनिवार्य होने जैसी शर्तें प्रतिस्पर्धा को सीमित कर रही हैं। साथ ही उत्पाद से जुड़े स्पष्ट तकनीकी मानक और ड्राइंग का अभाव, पुराने BIS मानकों का उपयोग और MSME व स्टार्टअप्स को छूट न देना भी सवालों के घेरे में है। आवेदक ने चेतावनी दी है कि इससे कानूनी विवाद, ऑडिट व विजिलेंस जांच की स्थिति बन सकती है। मामले में टेंडर को रद्द कर नए सिरे से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की गई है, जबकि प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
