छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, व्यापमं की जगह बना नया चयन मंडल

feature-top

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन किया गया है। राज्य सरकार ने अब तक परीक्षाएं आयोजित करने वाले व्यापमं को खत्म कर उसकी जगह “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” का गठन कर दिया है।

नए सिस्टम के तहत अब अलग-अलग विभागों में अलग-अलग भर्ती प्रक्रियाएं नहीं होंगी, बल्कि एक ही प्लेटफॉर्म से सभी भर्तियां आयोजित की जाएंगी। इससे प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की गई है।

सरकार का कहना है कि इस बदलाव से भर्ती में पारदर्शिता बढ़ेगी और पेपर लीक जैसी अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा। नया चयन मंडल टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह की भर्तियों के साथ एंट्रेंस एग्जाम और स्किल टेस्ट भी आयोजित करेगा।

इसके अलावा परीक्षा प्रक्रिया पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। हर साल ऑडिट कराया जाएगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि नए सिस्टम का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में ‘जीरो एरर’ सुनिश्चित करना है।


feature-top