रायपुर: GST अपीलीय अधिकरण की शुरुआत, अब यहीं होगी अपीलों की सुनवाई

feature-top

रायपुर में वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण (GSTAT) की रायपुर पीठ ने आधिकारिक रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए सभी हितधारकों, करदाताओं, विभागीय अधिकारियों और अधिकृत प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई है।

जारी सूचना के अनुसार, रायपुर पीठ का अस्थायी कार्यालय नवा रायपुर के अटल नगर स्थित वाणिज्यिक कर-जीएसटी भवन (पूर्व वैट अधिकरण भवन) में संचालित होगा। अब छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़े सभी जीएसटी मामलों की अपीलें इसी पीठ में सुनी जाएंगी।


feature-top