शिक्षा विभाग में सख्ती: DPI ने मांगी विभागीय जांच की पूरी रिपोर्ट

feature-top

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए DPI ने सख्त कदम उठाए हैं। सभी जेडी और डीईओ से पिछले 6 महीनों में हुए निलंबन, बहाली और विभागीय जांच की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। नई गाइडलाइन के अनुसार बड़ी जांच 6 महीने और छोटी जांच 3 महीने में पूरी करनी होगी। जांच में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी, साथ ही जांच पूरी होने तक प्रमोशन और अन्य लाभ रोके जाएंगे।


feature-top