पश्चिम बंगाल : पिंगला में मतदान के दौरान बूथ को खाली छोड़ने पर सभी मतदान कर्मचारि निलंबित

feature-top

पश्चिम बंगाल के पिंगला स्थित एक मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मतदान के दौरान मतदान केंद्र को बिना किसी की देखरेख के छोड़ दिया था। चुनाव आयोग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मतदान जारी रखने के लिए एक आरक्षित मतदान दल तैनात किया गया है। यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान हुई।


feature-top