रायपुर नॉर्थ जोन में पुलिस की सरप्राइज रेड, 100 से ज्यादा वारंटी हिरासत में

feature-top

रायपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। सेंट्रल जोन के बाद अब नॉर्थ जोन में भी पुलिस ने देर रात व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘ऑपरेशन कालचक्र’ के तहत चल रही इस मुहिम में फरार और वारंटी आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

अभियान के तहत रात के समय विशेष गश्त, चेकिंग और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर कर रहे हैं। उनके निर्देशन में पुलिस टीमें अलग-अलग इलाकों में सक्रिय होकर अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई हैं।

पुलिस ने जानकारी दी कि उरला सहित खम्हारडीह, पंडरी, रामनगर और अन्य थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुछ आरोपियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार भी किया गया है।

 


feature-top