रायपुर: सुमित होलसेल के पास लगी आग, इलाके में फैली अफरा-तफरी

feature-top

रायपुर के मोवा इलाके में सुमित होलसेल के पास अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।


feature-top