- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- रायपुर: तेज गर्मी में भी डटे D.Ed अभ्यर्थी, अनशन रखा जारी
रायपुर: तेज गर्मी में भी डटे D.Ed अभ्यर्थी, अनशन रखा जारी
24 Apr 2026
, by: Mahak Qureshi
रायपुर में D.Ed अभ्यर्थियों का आमरण अनशन लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर वे कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
नया राजधानी क्षेत्र के निमोरा स्थित धरना स्थल पर अभ्यर्थी भीषण गर्मी और लू के बावजूद डटे हुए हैं। तेज धूप के कारण कई प्रदर्शनकारियों की तबीयत भी खराब हो रही है, फिर भी उनका आंदोलन जारी है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे। लगातार बिगड़ते मौसम के बीच भी वे न्याय की उम्मीद में संघर्ष कर रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
