बंगाल: PDS घोटाला मामले में ED ने नौ जगहों पर की छापेमारी

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चुनाव वाले राज्य पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी एक कथित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की गई. ईडी ने उत्तरी 24 परगना के हाबड़ा में तीन चावल व्यापारियों के घरों पर छापेमारी शुरू की. इन ऑपरेशनों के दौरान ईडी अधिकारियों के साथ केंद्रीय बल भी मौजूद रहे.


feature-top