गुजरात: 384 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए 6 पाकिस्तानी नागरिकों को हुई 20 साल की सजा

feature-top

गुजरात के कच्छ जिले की विशेष NDPS कोर्ट ने समुद्र के रास्ते भारत में हेरोइन तस्करी करने की कोशिश करने वाले 6 पाकिस्तानी नागरिकों को 20-20 साल की सख्त कैद की सजा सुनाई है. अदालत ने सभी दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह मामला दिसंबर 2021 का है, जब गुजरात एटीएस को पक्की सूचना मिली थी कि पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से ‘अल हुसेनी’ नाम की बोट में भारी मात्रा में हेरोइन लेकर कुछ लोग गुजरात के जखौ तट के पास आने वाले हैं. सूचना के आधार पर एटीएस और भारतीय कोस्ट गार्ड ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया और तस्करों को पकड़ा था.


feature-top