रायपुर: जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची तैयार, नए चेहरों को मिलेगा मौका

feature-top

शहर कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज की स्वीकृति के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने 61 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। नई कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 19 महामंत्री, 20 सचिव और 10 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि पिछली कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों को जगह नहीं मिल पाई है, जिससे संगठन में बदलाव के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं।


feature-top