रायपुर: सटोरी बाबू खेमानी के ठिकाने पर छापा, करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी कारें बरामद

feature-top

क्रिकेट सट्टे का मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पड़ताल के दौरान पुलिस को 5 महंगी कारों के साथ बाबू खेमानी और उसके परिवार की करोड़ों की संपत्तियों का खुलासा हुआ।

गंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की 10 टीमों ने बाबू के आमानाका के मारुति एनक्लेव स्थित मकान में छापा मारा। सर्च वारंट लेकर पहुंची पुलिस की टीम को घर में बाबू और करण की पत्नियों के अलावा उसकी मां भी मिली।

 


feature-top