झारखंड: नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, गांव में बना डर का माहौल

feature-top

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान रमेश चम्पिया उर्फ चमरा के रूप में हुई है, जो रोयगुटू गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, बीती रात चार नक्सली उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर उसे बाहर बुलाया। इसके बाद वे उसे जबरन अपने साथ ले गए। परिजनों के विरोध करने पर नक्सलियों ने भरोसा दिलाया कि उसे कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन गांव से कुछ दूरी पर ले जाकर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई और हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए और मृतक का मोबाइल भी साथ ले गए। इस वारदात के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।


feature-top