- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- रायपुर: कस्टम मिलिंग में ढिलाई पर प्रशासन का एक्शन, 74 राइस मिलर्स को नोटिस
रायपुर: कस्टम मिलिंग में ढिलाई पर प्रशासन का एक्शन, 74 राइस मिलर्स को नोटिस
जिले में कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले राइस मिलर्स पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने की प्रगति का आकलन किया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि शासन ने चावल जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की है और समयसीमा का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने 74 राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित मिलर्स को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है, उनके खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज किया जाएगा और उनके मिल पंजीयन को भी निरस्त या ब्लॉक किया जा सकता है। प्रशासन ने सभी मिलर्स को निर्धारित समय के भीतर चावल जमा करने के निर्देश दिए हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
