रायपुर: सब्जी विक्रेता से अवैध वसूली के आरोप में सहायक राजस्व निरीक्षक पर जांच, कमेटी गठित

feature-top

रायपुर. नगर निगम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर विवादों में घिर गई है. सब्जी विक्रेता ने जोन-5 की टीम की कार्रवाई पर पैसे वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया है. हाल ही में वामनराव लाखे वार्ड के कुशालपुर इलाके में दंतेश्वरी मंदिर से रिंग रोड नंबर 1 तक अवैध ठेलों पर कार्रवाई की गई. एक सब्जी विक्रेता ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सड़क पर 20 से 30 अवैध ठेले खुलेआम चल रहे हैं, लेकिन कार्रवाई केवल एक ठेले पर की गई. 


feature-top