महाराष्ट्र: बैंक में 7 करोड़ के गोल्ड लोन घोटाले में दो लोग गिरफ्तार

feature-top

महाराष्ट्र के जालना ज़िले में केनरा बैंक की एक शाखा में 7.31 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें गोल्ड लोन खातों से गहने चुराकर उनकी जगह नकली गहने रख दिए गए थे। 

इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और एक राष्ट्रीयकृत बैंक की बदनपुर शाखा के मैनेजर, एक अन्य अधिकारी और एक गोल्ड अप्रेज़र के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है।


feature-top