हाईकोर्ट के नाम पर पोस्टिंग में गड़बड़ी, बिलासपुर शिक्षा विभाग में मनमानी के आरोप

feature-top

बिलासपुर के शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि हाईकोर्ट और डीपीआई के आदेशों का हवाला देकर नियमों के खिलाफ तबादले किए गए। दस्तावेज़ों के मुताबिक, हाईकोर्ट ने सिर्फ अभ्यावेदन देने को कहा था और डीपीआई ने भी पुरानी पदस्थापनाओं को ही वैध माना, इसके बावजूद कुछ शिक्षकों को मनचाही जगह पोस्टिंग दे दी गई। पूरी प्रक्रिया में आदेश और जमीनी कार्रवाई में अंतर पाया गया है।


feature-top