रायपुर : पूर्व मंत्री के बेटे ने की आत्महत्या

feature-top

राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा इलाके में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के 45 वर्षीय बेटे जय साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

परिजनों का कहना है कि जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहे थे। उनकी पत्नी करीब दो सप्ताह पहले घर छोड़कर चली गई थी, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थे। वहीं, संपत्ति से जुड़े विवाद की भी बात सामने आ रही है, जिसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


feature-top