बिलासपुर: ईवीएम आरोप मामले में भोजराज नाग को राहत, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

feature-top

बिलासपुर हाईकोर्ट ने कांकेर से सांसद भोजराज नाग के खिलाफ दायर चुनाव रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। पूर्व उम्मीदवार बीरेश ठाकुर ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए याचिका लगाई थी। कोर्ट ने कहा कि बिना ठोस सबूत के मशीनों की दोबारा जांच का आदेश नहीं दिया जा सकता। हालांकि, याचिकाकर्ता को दस्तावेजी साक्ष्य के साथ नई याचिका दायर करने की छूट दी गई है।


feature-top