"शपथ ग्रहण समारोह के लिए वापस आऊंगा": PM मोदी ने बंगाल चुनावों के लिए करी भविष्यवाणी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा भरोसा जताया कि विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में अगली सरकार BJP ही बनाएगी। उन्होंने कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए राज्य में वापस आएंगे।

विधानसभा चुनावों के दूसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन, उत्तरी 24 परगना जिले के बैरकपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, PM मोदी ने सत्ताधारी TMC पर तीखा हमला बोला। उन्होंने TMC पर 'सिंडिकेट राज', राजनीतिक हिंसा और आर्थिक गिरावट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।


feature-top