रायपुर: 50 लाख की ठगी के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

feature-top

रायपुर में 50 लाख गबन मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ड्राइवर कृष्णा साहू समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 49 लाख 50 हजार नकद, एमजी विंडसर कार और वारदात में इस्तेमाल वर्ना कार  जब्त की गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 66.50 लाख आंकी गई है।


feature-top