रायगढ़ DMO पर 7.5 करोड़ की अवैध वसूली के आरोप

feature-top

रायगढ़ में जिला विपणन अधिकारी (DMO) कार्यालय पर धान खरीदी से जुड़े बड़े घोटाले के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि करीब 7.5 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की गई और शासन द्वारा तय मानकों को दरकिनार कर घटिया गुणवत्ता के बारदानों (बोरों) की सप्लाई ली गई। धान खरीदी में बारदानों की अहम भूमिका होती है, लेकिन निम्न स्तर के बोरों के उपयोग से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस मामले को लेकर प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन के समक्ष शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई को लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। किसानों का कहना है कि शिकायत के कई महीने बीत जाने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ी है, जिससे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।


feature-top