रायपुर: चोरी का पैसा छिपाने के आरोप में कांग्रेस पार्षद निलंबित

feature-top

रायपुर में 50 लाख रुपये के चर्चित कैश कांड ने सियासी माहौल गरमा दिया है। मामले में बिरगांव नगर निगम के पार्षद ओमप्रकाश साहू की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने कारोबारी से 50 लाख रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर कृष्णा साहू प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पार्षद को गिरफ्तार किया है और उन पर रकम ठिकाने लगाने व आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है।


feature-top