- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी का ऐलान, तय तारीखों पर होगी सुनवाई
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी का ऐलान, तय तारीखों पर होगी सुनवाई
29 Apr 2026
, by: Mahak Qureshi
बिलासपुर.ग्रीष्म अवकाश को लेकर हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर दी है. हाईकोर्ट द्वारा जारी सूचना के अनुसार 18 मई 2026 (सोमवार) से 12 जून 2026 (शुक्रवार) तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा. 15 जून 2026 (सोमवार) से हाईकोर्ट फिर नियमित रूप से खुलेगा. अवकाश के दौरान भी जरूरी मामलों की सुनवाई जारी रहेगी. इसके लिए वेकेशन जजों की नियुक्ति की गई है, जो सुबह 10:30 बजे से कोर्ट की कार्रवाई करेंगे और जरूरत पड़ने पर समय बढ़ाया भी जा सकेगा.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
